फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बुजुर्ग की मौत पर बेटे ने कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा महेवा में बेटी के घर रह रहे बुजुर्ग का बीमारी के चलते निधन हो गया। वहीं, मृतक के बेटे के प्रार्थना पत्र पर चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। क्षेत्र के ग्राम नौगवा निवासी बुजुर्ग राजाराम दोहरे (92) पिछले करीब 10 माह से कस्बा महेवा में अपनी बेटी सुषमा व दामाद मुकेश दोहरे के यहां रह रहे थे। पिछले एक माह से काफी बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उनका बीमारी के चलते निधन हो गया। शनिवार की सुबह मृतक का छोटा बेटा राजवीर सिंह सूचना पाकर महेवा आया चौकी पुलिस से मृतक पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रार्थना पत्र दिया। मृतक के बेटे राजवीर ने बताया कि उसके पिता ने अपनी पूरी जमीन उसकी विधवा भाभी के नाम कर दी थी। इसके चलते उसने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें