फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बच्चा चोर की तलाश में जुटीं पांच जिलों की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नंदन कानन एक्सप्रेस में एक महिला यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके 10 माह के बच्चे की चोरी की घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इटावा सहित पांच जिलों की जीआरपी और आरपीएफ की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं। अलीगढ़ से मिर्जापुर तक ट्रेन के रुकने वाले सभी स्टेशनों की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


14 जनवरी को अलीगढ़ की रहने वाली मुन्नी अंसारी अपने 10 माह के बच्चे के साथ मायके कोडरमा जा रही थी। इसी दौरान महिला को बेहोश कर उसका 10 माह का बच्चा चोरी कर लिया गया था। मिर्जापुर जीआरपी ने घटना इटावा और कानपुर के बीच मानते हुए विवेचना के लिए मामला इटावा जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया।
बच्चे की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इटावा जीआरपी ने दो टीमें गठित की हैं। एक टीम का नेतृत्व जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कर रहे हैं जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक राहुल कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और महिला के घर जाकर पूछताछ करने के लिए अलीगढ़ में भी एक टीम भेजी है। फतेहपुर में भी जांच की गई लेकिन अभी तक बच्चा चोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें