फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर कभी रिटायर नहीं होता: बीईओ

Fri, 15 May 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। सेवाकाल में वह छात्रों का भविष्य संवारता है। रिटायर होने के बाद समाज का मार्गदर्शन करता है। यह बात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) महेवा गजेंद्र सिंह ने ग्राम उझियानी स्थित जूनियर हाईस्कूल में अवकाश प्राप्त शिक्षकों के विदाई समारोह में कही।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ईश्वर नारायण चतुर्वेदी एवं कैलाश नारायण सविता की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। संयोजक नरेंद्र यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक महेवा राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक राजपुर विश्वराज वर्मा ने प्रतीक चिह्न भेंट किया।

विशिष्ट अतिथि संजय दुबे ने कहा कि अध्यापक को समयबद्ध रहते गरिमा के अनुसार तन, मन, धन से कर्तव्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। शिक्षक मनोज वर्मा ने कविता प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने अवकाश प्राप्त अध्यापकों को शाल देकर सम्मानित किया। टीचर सुशीला यादव भी सम्मानित की गईं।
विज्ञापन


विश्वनाथ सिंह, आलोक तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, राजाराम उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य बहेडा बलराम तिवारी ने की, संचालन राजू दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें