फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में अध्यापिका ने ट्रेन से कटकर जान दी

Tue, 13 Feb 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अर्चना यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरथना में निजी स्कूल की शिक्षिका ने सोमवार को भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन की ओर स्थित पंजाब भट्ठा के पास ट्रेन से कट कर जान दे दी। वह अविवाहित थीं। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना बकेवर केग्राम नगला मोतीराम निवासी वीरराज परिवार के साथ भरथना कस्बे के राजागंज में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी बेटी अर्चना यादव (22) बीएससी की पढ़ाई के साथ ही मोहल्ला नेविलगंज स्थित एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाती थीं। सोमवार को स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकलीं और रास्ते में भरथना स्टेशन के पूर्वी केबिन के  पास विक्रमशिला एक्सप्रेस के सामने कूद कर जान दे दी।

मौके पर पहुंचे भाई ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अर्चना सरकारी स्कूल की शिक्षिका बनना चाहती थीं। इसी से बीएड की तैयारी भी कर रही थीं। परिवार में किसी तरह की कलह नहीं है। उसने आत्महत्या क्यों की, समझ में नहीं आ रहा है। वह जिस स्कूल में पढ़ाती थीं, वहां के लोग भी उनके किसी तरह के तनाव में होने से इनकार कर रहे हैं। सभी का कहना था कि वह सीधी सादी और पढ़ाई में होशियार थीं। चौकी प्रभारी गंगादीन ने बताया कि आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें