फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में निपटा लें दलित उत्पीड़न के मामले

Mon, 01 Jun 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक करके अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने दलित उत्पीड़न के मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पांचों सर्किलों में लंबित एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की।
विज्ञापन


जिले में कुल ऐसे 58 मुकदमे लंबित पाए गए। एसएसपी ने एक-एक मुकदमे की समीक्षा की तथा पुराने मुकदमों को सात दिन के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि आने वाले रविवार को पुन: अपराधों की समीक्षा की जाएगी। सात दिन का समय है। इसमें अधिक से अधिक लंबित विवेचनाओं का निस्तारण किया जाए।

लंबित शिकायतीपत्रों तथा लंबित प्रारंभिक जांचों को अतिशीघ्र निस्तारित करने को कहा। उन्होंने एक नंबर भरेासे का 05122310512 एवं वाट्सअप नंबर 7704020202 पर प्राप्त शिकायतों के लंबित रहने एवं इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर शिकायतों को निर्धारित अवधि 24 घंटे के अंदर निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक सर्वानंद यादव को निर्देशित किया कि जिन थानों पर ग्रेवांस मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतें अधिक संख्या में लंबित हैं और संबंधित थानाध्यक्ष इनको निस्तारित करने एवं कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनकी रिपोर्ट प्रेषित करें ताकि उन्हें पद से हटाने पर विचार किया जा सके।

उन्होंने शब-ए-बराअत पर समुचित पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, शिवराज क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर, अरुण कुमार दीक्षित सीओ सैफई, राघवेंद्र सिंह राठौर क्षेत्राधिकारी भरथना एवं रामकृपाल भारतीय क्षेत्राधिकारी चकरनगर मौजूद रहे।

शहर में लागू हुई मिड लाइन पार्किंग व्यवस्था की बदहाली से आजिज आए व्यापारियों ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी मंजिल सैनी से की। व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि यातायात व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त रखा जाएगा।

व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को बताया कि मिड लाइन पार्किंग व्यवस्था के तहत कुछ लोग अपना हथठेला तथा व्यापारी अपने वाहन व्यवस्था के अनुरूप सड़क के बीच में खड़ा न करके अपनी दुकान के सामने खड़े करते हैं। इससे मिड लाइन पार्किंग व्यवस्था बदहाल हो रही है।

इस पर एसएसपी ने सीओ सिटी को निर्देश दिए कि वह यातायात व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखें। यातायात व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाए। बेतरतीब खडे़ वाहनों पर जुर्माना लगाया जाए।। प्रतिनिधिमंडल में तरुण सिंह वर्मा, संतोष सोनी, राजेंद्र सिंह, गुरुभेज सिंह, रविशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें