फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से खिले चेहरे, ठंड से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मकर संक्रांति के बाद लगातार कड़कड़ाती ठंड से छह दिन तक कंपकंपाने वाले लोगों के लिए शुक्रवार का दिन काफी राहत देने वाला दिन साबित हुआ।
विज्ञापन

11 बजे से पहले धूप के दर्शन होने से लोगों के चेहरे खिल गए। हालांकि, शुक्रवार को लगातार सातवें दिन भी सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई, जिसे देखकर एक बार तो लगा यही कि ठंड से अभी छुटकारा मिलने वाला नहीं, लेकिन 11 बजने से पहले ही जिस तरह से घने कोहरे को चीरती हुई धूप ने दस्तक दी, उससे कड़ाके की ठंड से परेशान लोग और घरों में कैद होकर रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली।
धूप निकलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बढ़ने से पिछले कई दिनों बाद गलन भरी ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिली।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा जो पिछले दिन की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक रहा।
इसी प्रकार अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा, जिसमें दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
धूप निकलने की वजह से नुमाइश में भी खरीदार महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। शुक्रवार को आसमान साफ होने पर पूरे दिन खिली धूप रहने से घरों की छतों पर खासी चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

लोग खासकर महिलाएं और बच्चे सभी से बात करने में लगे रहे। धूप निकलने पर छतों पर कपड़े सुखाने वालों को काफी राहत मिली।
बदली और दिन में कुछ देर के लिए निकलने वाली धूप से गीले कपड़े कई दिनों बाद भी पूरी तरह से नहीं सूख पा रहे थे।
सर्दी से बचने के लिए दोपहर तक आग जलाने वाले लोग भी धूप में खड़े अथवा बैठे रहे।
फसलों के लिए धूप निकलना फायदेमंद
कृषि विज्ञान केंद्र के फसल उत्पादन वैज्ञानिक इंजीनियर भूपेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि धूप निकलना फसलों और सब्जियों के लिए फायदेमंद है।
हालांकि, जिन फसलों में रोग लग गया है, उन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा।
आलू में झुलसा रोग लगने और पाला पड़ने पर वह तेजी से फैलता है। सरसों की फसल में बीज पड़ चुका है उसे धूप से फायदा होगा।
आलू में झुलसा, गेहूं में फूल झड़ने की समस्या
महेवा। एक सप्ताह से घने कोहरे और शीतलहर से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं।
वहीं, फसलों पर भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है। आलू में झुलसा रोग तो सरसों में फूल झड़ने की समस्याएं आने लगी हैं।
कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी कर संरक्षण की दिशा पर जोर दिया है।
सहायक विकास अधिकारी फसल सुरक्षा राकेश कुमार ने बताया कि आलू की अगेती व पछेती फसल पर फफूंद नाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए।
इसके लिए मैकोजेब की दो किलो मात्रा को 1000 लीटर पानी में डालकर एक हेक्टेयर फसल में छिड़काव करने के निर्देश दिए।
वहीं, सरसों में लगे कीटों की समस्या पर काबू पाने को नीम आइल की 2.5 लीटर मात्रा में 5 लीटर पानी में मिलाकर एक हेक्टेयर फसल में छिड़काव करने को कहा है।
विज्ञापन

चना-मटर और सब्जियों की फसलों पर कीट के प्रभाव को कम करने के लिए ऐजाडिरेक्टन दवा के प्रयोग को प्राथमिकता देने की बात कही।
कोहरे से बढ़ी मुश्किलें, धूप से मिली राहत
चकरनगर। शुक्रवार को धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, बृहस्पतिवार की शाम को हुई बूंदाबांदी से रात में सर्दी और बढ़ गई थी।
आशंका थी शुक्रवार को और ज्यादा ठंड बढ़ जाएगी, लेकिन धूप निकलने की वजह से सर्दी का असर कुछ कम होने पर लोगों को बड़ी राहत मिली।
कई दिनों की तरह लोगों को दिन में आग जलाकर नहीं बैठना पड़ा। हालांकि, सुबह घने कोहरे की वजह से साफ देखना मुश्किल होने की वजह से लोगों को वाहन की हेडलाइट जलाकर ज्यादा दूर तक साफ न दिखाई पड़ने की वजह से धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें