फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 50 गांव को बनाया जाएगा सुकन्या गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डाक विभाग जनपद के 50 गांव को सुकन्या योजना के अंतर्गत जोड़ने पर जोर दे रहा है। जिसमें दस वर्ष की प्रत्येक कन्याओं का इस योजना के तहत खाता खोला जाएगा। वहीं डाकखाने की योजना के अंतर्गत खाता खुलवाकर वृद्ध व्यक्ति घर बैठकर अपनी पेंशन प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर जनरल अंबेश उपमन्यु ने बताया कि जनपद के 50 गांव को सुकन्या गांव बनाया जाएगा। जिसमें भारत सरकार द्वारा संचालित सुकन्या योजना के अंतर्गत 10 वर्ष की कन्याओं के खाते खोले जाएंगे जो कि कन्याओं के भविष्य के लिए लाभप्रद साबित होगी। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी है जो कि सरकारी विभागों में कार्यरत रहे हैं और वह रिटायर हो जाने के बाद पेंशन पा रहे हैं। पेंशन प्राप्त कर रहे ऐसे वृद्ध जो कि बैंक तक जाने में किहीं कारणों से असमर्थ हैं वह लोग डाक विभाग के इंडियन पोस्ट पेमेंटपेड योजना के अंतर्गत खाता खुलवा सकते है और इस योजना के अंतर्गत पेंशन की मांग करने पर पोस्टमास्टर घर पर पेंशन देने जायेंगे। उन्होंने कहा कि डाक विभाग लगातार लोगों के हितों को ध्यान में रखकर आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहा है। आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रतिदिन लोग आ रहे हैं और आवेदन करके आधार कार्ड बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें