फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पड़ोसी के घर के बाहर मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

Wed, 28 Oct 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। नगला गड़रिया गांव में मंगलवार शाम पड़ोसी के घर के बाहर 12वीं के छात्र का शव पड़ा मिला। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से परिजन ने हत्या की आशंका जताकर हंगामा किया। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगला गड़रिया निवासी विवेक कुमार बघेल (20) कक्षा 12 का छात्र था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसका शव पड़ोसी के घर के बाहर पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। विवेक के शरीर पर चोट के निशान देखकर उन्होंने हत्या की आशंका जताई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। विवेक के पिता अखिलेश कुमार दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं।

विवेक घर पर अपनी मां और दो नाबालिग भाइयों के साथ रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना पिता को दे दी गई है। वह दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। सूचना पर सीओ केपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन


परिजन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजन को समझाया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें