फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर भरथना मार्ग पर बिजलीघर के सामने ऑटो ने छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग छात्र को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रेफर के दौरान कॉल की गई एंबुलेंस एक घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन




बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़रिया निवासी रामआसरे सविता का पुत्र प्रिंस कुमार (15) कक्षा 10 में जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में पढ़ता है। गुरुवार को अपनी साइकिल से प्री बोर्ड की परीक्षा देने बकेवर जा रहा था। छात्र को बिजली घर के पास बकेवर ऑटो ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल छात्र को एंबुलेंस से इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल बकेवर भिजवाया। ऑटो चालक ऑटो लेकर भाग गया। 50 शैया अस्पताल में सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी व ईएमओ चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र ने उपचार किया। चेकअप करने के बाद गंभीर रूप से घायल छात्र प्रिंस सविता को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मरीज को जिला अस्पताल ले जाने को एंबुलेंस कॉल की गई लेकिन घायल के पिता ने बताया एक घंटे तक एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंची थी। एक घंटे बाद एंबुलेंस आने पर घायल को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें