फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में हुई पत्थरबाजी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा नावली गांव में विवादित प्लाट पर दो पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। इससे दंपति और उनका भतीजा घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अड्डा नावली गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक विवादित प्लाट पर अपना दावा करने वाले दोनों पक्ष पहुंच गए। उनके बीच कहासुनी होने लगी।
इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होने से एक पक्ष के सरनाम सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, उनकी पत्नी रामा देवी और भतीजा शीलू पुत्र प्रेमसिंह घायल हो गए।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता, हल्का प्रभारी सुमेश और उप निरीक्षक दयानंद पटेल मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

थाना पहुंचे दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर दी। पुलिस ने घायल सरनाम सिंह के बेटे मोहन सिंह की तहरीर पर गांव के ही तारा सिंह, उसके बेटे अंशुल, अनिरुद्ध के दो पुत्रों कमल सिंह व कुंवर सिंह इनके बेटों शिवम व संदीप,
अजय उर्फ मिंटू पुत्र रमेश सिंह के खिलाफ, वहीं दूसरे पक्ष से तारा सिंह पुत्र विजय सिंह की तहरीर पर ज्ञान सिंह के दो बेटों प्रेम सिंह व सरनाम सिंह, प्रेम सिंह के दो बेटों दिलीप व शीलू, सरनाम के बेटे मटरू, रामेश्वर के दो बेटों सोबरन सिंह व बदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक प्लाट पर दो लोग अपना दावा कर रहे हैं। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें