फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रदेश स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता आज से

Fri, 02 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 32::इनडोर स्टेडियम में पूरी की गई कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
सैफई। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय इनडोर स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लायन सफारी इटावा के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, आईएफएस होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय और ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी एमपी सिंह मौजूद रहेंगे।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से जूनियर वर्ग के प्रतिभाशाली पहलवान प्रतिभाग करेंगे। अलग-अलग भार वर्गों में पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों और अतिथियों के स्वागत समेत आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें