फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गांधी-शास्त्री जयंती पर अंकीय शिक्षा प्रयोगशाला और स्वास्थ्य शिविर शुरू किया

Fri, 02 Oct 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 39::::गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्ट अर्पित करते कुलपति। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई ने गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कई कार्यक्रम किए। इनमें वंचित बच्चों के लिए अंकीय शिक्षा प्रयोगशाला का शुभारंभ प्रमुख था। इस प्रयोगशाला से कक्षा 01 से ही बच्चों को अंकीय शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अजय सिंह ने कहा कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना ही अहिंसा का सबसे बड़ा मंत्र है। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को कार्यों में उतारने पर जोर दिया। विवि चिकित्सा सेवाओं के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता में भी निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। आमजन की सकारात्मक प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री तक पहुंच रही है, जो समस्त दल के लिए प्रोत्साहन है। विश्वविद्यालय ने ग्राम पिंडारी में एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छता का महत्व बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें