फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल की प्रतिमा से होगी एसएसपी चौराहे की पहचान

विज्ञापन
एसएसपी चौराहा - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। एसएसपी चौराहे की पहचान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम से हो सकती है। शनिवार को होने वाली नगर पालिका की बोर्ड बैठक के एजेंडे में सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया के इस प्रस्ताव को सबसे ऊपर रखा गया है। हालांकि कोरोना की वजह से लंबे से समय बाद हो रही बोर्ड बैठक में इस बार निर्माण कार्यों को ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

संक्रमण काल में कर और अन्य मद से होने वाली आय ठप रहने के कारण पालिका इस बार निर्माण कार्यों में ज्यादा खर्च नहीं कर पाएगा। इस वजह से बोर्ड के एजेंडे में किसी भी सभासद के प्रस्ताव को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा सदर विधायक सरिता भदौरिया के गली निर्माण के प्रस्ताव को भी बोर्ड में रखा जा रहा है।
पीड़ितों को सहूलियत देने की योजना
जनहित में इस बार बोर्ड में सबसे बड़ा प्रस्ताव पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले पीड़ितों को सुविधाएं देने का रखा जा रहा है। इसमें पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों के बैठने के लिए शेल्टर, पेयजल के आरओ और सुलभ शौचालय का निर्माण करवाने की योजना है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष नौशाबा खानम का कहना है कि जनहित के इस प्रस्ताव पर बोर्ड सदस्यों की सहमति मिल सकती है। इसके अलावा शहरवासियों को इस बार 15वें वित्त से चल रहे नालों के निर्माण कार्यों से ही संतोष करना पड़ेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए पालिका इस बार वाहन प्रवेश और स्टैंड शुल्क बढ़ा सकती है।
हंगामेदार हो सकता है बोर्ड बैठक का माहौल
एक साल बाद हो रही बोर्ड बैठक में वार्ड सभासदों के प्रस्तावों को शामिल न किए जाने से इस बार माहौल गरमा सकता है। विपक्ष के सभासदों का कहना है कि सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि अपने सांसद और विधायकों के प्रस्तावों पर मुहर लगवाकर जनता के बीच इसका श्रेय लेंगे। लेकिन अपने वार्ड की जनता से किए गए वादे पूरा न कर पाने पर विपक्ष के सभासदों के लिए अगला चुनाव चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें