फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दंपति रेडक्रास पहुंचकर लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
फोटो संख्या 18- कोरोना टीका लगवाने के बाद बैठे एसएसपी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जनपद में कोरोना से जंग जीतने के लिए टीका उत्सव मनाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने कहा कि इस उत्सव को सभी हर्षोल्लास के साथ मनाएं और टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

सोमवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से मेडिकल केयर यूनिट पर जाकर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी रेनू सिंह ने टीका लगवाया।
चेयरमैन डॉ. के के सक्सेना, हरीशंकर पटेल ने एसएसपी दंपती को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया जनपद में टीका उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी प्रयासरत हैं।
जिन संस्थाओं में 100 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन सभी (45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) के टीकाकरण के लिए वह आकर संपर्क कर सकते हैं।
उनका टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कराया जाएगा। बताया कि जनपद में राधा स्वामी सत्संग समिति के 350 लोगों के टीकाकरण कराने के लिए भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें