फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ने मेरठ को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शौर्य क्रिकेट क्लब की ओर से रामदुलारे यादव स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को इटावा ने मेरठ को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में खेले गए मैच में शौर्य क्लब इटावा के कप्तान इरशाद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

निर्धारित 20 ओवरों में पूरी टीम 164 रन बनाकर आउट हो गई। इटावा की ओर से कप्तान इरशाद ने 70 रन की शानदार पारी खेली। अमित यादव ने 20 रन, आशीष यादव ने 19 रन बनाए। मेरठ की ओर से शिखर और प्रबल लकी ने 3-3 विकेट लिए। 165 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी मेरठ की पूरी टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए 148 रन बना पाए। मेरठ की तरफ से प्रशांत ने 39 रन व सुमित यादव ने शानदार 38 रन बनाए।
शिखर ने 14 रन बनाए। इटावा की ओर से सनी ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट, अतुल और अमित ने दो-दो विकेट लिए। मैन आफ दी मैच इरशाद मेव को दिया गया। अंपायरिंग एच अब्बास व सलीम हुसैन, स्कोरिंग फैज मेव, जीतू यादव, गुलजार गामा व शफीक खान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें