फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 1600 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे सोनू

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के गांव नगला हरचंद गांव से लेकर बीरमपुर तक हुई 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सोनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि विनीत राठी द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहे। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन युवा शाक्य संगठन ने किया था। जो गांव नगला हरचंद से शुरू हुई और नगला हटी, मलाजनी होते हुए बीरमपुर पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि रामकरन शाक्य ने प्रथम स्थान पर आए विजेता सोनू को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर आए विनीत राठी को 2100 रुपये व तृतीय स्थान पर आए साहिल को 1100 रुपये का नगद पुरस्कार व मेडल पहनाकर व शील्ड देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विवेक शाक्य गुड्डू,समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य, राम औतार शाक्य, शिशुपाल शाक्य, समाजसेवी हेमू शाक्य, मंजीत शाक्य, अखिल शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें