फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में भरथना की टीम जीती

विज्ञापन
युवा खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी के फाइनल मैच में भरथना की बालिका टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई। प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड़ में हरचंदपुर की दीपाली और 800 मीटर की दौड़ में बिहारी की शालिनी नागर ने पहला स्थान पाया। दीप्ति दूसरे स्थान पर रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी व लेखाकार श्रवण कुमार बाथम ने विजेताओं को सम्मानित किया। राज्य प्रशिक्षक संजीव कुमार शर्मा, एपी यादव तथा अन्य युवा व विभिन्न संगठनों के लोगों ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें