फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश खो चुके हैं अपनी जमीन, तलाश रहे दूसरी जगह: सूर्य प्रताप शाही

Sun, 07 Mar 2021 02:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्णता की ओर है और गोरखपुर लिंक मार्ग का काम भी पूरा होने वाला है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया जाएगा। इससे आवागमन और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


यह बात प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को इटावा में यमुना तलहटी स्थित सुमेर सिंह के किला पर वार्ता के दौरान कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में पहले सैफई को पैसा भेजा जाता था, बच गया तो कन्नौज भेज दिया जाता था।

सारा प्रदेश अंधेरे में रहता था। प्रदेश की योगी सरकार में आज सारा प्रदेश उजाले में है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बारे में कहा अपनी जमीन खिसकती देख दूसरी जगह तलाश रहे हैं। मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी न भेजे जाने के सवाल पर कहा कि यह दुखद है कि एक न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के बाद भी उसे भेजा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


कौन लोग हैं जो अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। कहा आज योगी सरकार में कानून का राज है। पहले साक्ष्य नहीं मिलते थे। अब कानून ने असर दिखाया है। अपराधी भयभीत हैं। इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें