फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश हैं चुंबक, छोटे दल हैं लोहा: राष्ट्रीय सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यदि सपा इटावा में एक भी सीट नहीं जीत सकी तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन कुमार सक्सेना ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा किसी छोटे दल से गठबंधन नहीं करेगी। अखिलेश यादव चुंबक हैं। छोटे दल लोहे की तरह हैं, जो खुद ही खिंचे चले आ रहे हैं। 17 अगस्त को हुई रथयात्रा में 20 लाख से अधिक की भीड़ हुई, लोग रात भर डटे रहे। उन्होंने कहा कि अपने 56 लाख से जीवन में ऐसी क्रांति नहीं देखी। जनता का रुख और सोच देखकर लगता है 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
कहा कि सपा कार्यकर्ता बहुत जुझारू और लगनशील हैं। एक दिन चार से पांच सभाएं करते हैं। उनकी बातों को भाजपा घुमाकर कहती है। भाजपा लोगों का शोषण करती है। आज सारे सवर्ण जाति के लोग अपने को ठगा महसूस करते हैं। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें