फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं शिकायतें

Sat, 01 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटाव
विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस पर शनिवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने सिविल लाइन थाने में पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। एक टीचर को मोबाइल पर अश्लील बातें एवं मैसेज भेजे जाने की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर थाने की टीम उसे गिरफ्तार करने को भेजी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी थाना क्षेत्र में घटना होती है तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज करें। थाना सिविल लाइन निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज करते हैं। मना करने पर मारते पीटते हैं।

एसपी ने थाना सिविल लाइन में तत्काल मामला दर्ज कराकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हल्का उपनिरीक्षक को मय फोर्स भेजा। समाधान दिवस में रश्मि राजपूत, देव सिंह, रविंद्र सिंह आदि की समस्याओं का भी समाधान कराया गया।
विज्ञापन


एसपी ने समाधान दिवस रजिस्टर देखा। मामले ठीक से न दर्ज होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। रजिस्टर का रख-रखाव भी ठीक नहीं मिला। इस पर हिदायत दी कि यदि भविष्य में गलती पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने थाने के समाधान रजिस्टर में सभी प्रविष्टियां पूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें