फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव खर्च में कंजूसी, 3.66 लाख के साथ शिवपाल अव्वल

Tue, 07 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
इटावा। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी 28 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। लेकिन इस बार प्रत्याशी चुनाव खर्च में कंजूसी बरत रहे हैं। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के प्रचार पर किए जा रहे खर्चों को देखें तो यही स्थिति सामने आती है। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रख रही टीमों की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जसवंतनगर क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव अन्य से रकम खर्च करने में आगे हैं।
विज्ञापन


31 जनवरी से 6 फरवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार जसवंतनगर क्षेत्र में सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव करीब 3.66 लाख रुपये, भाजपा के मनीष यादव पतरे 3 लाख और बसपा प्रत्याशी दुर्वेश शाक्य करीब 1.47 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। सदर सीट के प्रत्याशियों में बसपा के बल्लू चौधरी 2.73 लाख रुपये, सपा के कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू करीब 2.23 लाख और भाजपा की सरिता भदौरिया 1.60 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं।

भरथना सुरक्षित सीट के प्रत्याशियों में बसपा के राघवेंद्र गौतम 1.66 लाख, सपा के कमलेश कठेरिया 1.30 लाख और भाजपा की सावित्री कठेरिया 65 हजार रुपये प्रचार पर खर्च कर पाई हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी पतरे ने 21 गाड़ियों की ली परमीशन
चुनाव प्रचार में सबसे अधिक जरूरत वाहनों की रहती है। जसवंतनगर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव पतरे पूरी दमदारी से चुनाव मैदान में हैं। वह सबसे अधिक 21 गाड़ियों की परमीशन लेकर प्रचार कर रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने 18 गाड़ियों की परमीशन ले रखी है। बसपा के दुर्वेश शाक्य ने 10 गाड़ियों की अनुमति ली है।

भरथना सुरक्षित सीट से बसपा के राघवेंद्र गौतम ने 20 गाड़ियों, भाजपा प्रत्याशी सावित्री कठेरिया ने 8 और सपा के कमलेश कठेरिया ने 7 गाड़ियों की अनुमति ली है। प्रत्याशी कमलेश का लाउडस्पीकर लगा एक रिक्शा व एक साइकिल भी प्रचार में लगी है। इटावा सदर सीट से सपा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू ने 16 गाड़ियों, भाजपा की सरिता भदौरिया ने 9 और बसपा के नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने 6 गाड़ियों की परमीशन ली है। लोकदल के आशीष राजपूत भी 5 गाड़ियों की परमीशन लेकर प्रचार में जुटे हैं।

8, 13 और 17 को खर्च का ब्यौरा देने की तिथियां तय
प्रत्याशियों के लिए खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराने की तिथियां तय कर दी गईं हैं। व्यय प्रभारी/ मुख्य कोषाधिकारी राम अवतार ने बताया कि प्रत्याशी चुनाव खर्च का ब्यौरा 8, 13 और 17 फरवरी को देंगे। प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत ब्यौरे का मिलान टीमों के स्तर से आंकलित खर्च से किया जाएगा। प्रत्याशियों के खर्च पर समुचित नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें