फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रदेश की मेरिट सूची में चमके जिले के छह मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड की मेरिट सूची में हाईस्कूल के छह छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। हालांकि इस बार इंटरमीडिएट के मेधावी प्रदेश की सूची में स्थान पाने से चूक गए।
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 20,300 और इंटरमीडिएट में 20,736 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से हाईस्कूल में 18,296 और इंटरमीडिएट में 17,312 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है। हाईस्कूल की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में जसवंतनगर के चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज की प्रख्या भदौरिया ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है।
इसी विद्यालय की सृष्टि ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में छठवां स्थान पाया। वहीं, सुशांत यादव ने 96.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की सूची में नौवां स्थान पर अपनी जगह सुरक्षित की। प्रदेश की सूची में 10वें स्थान पर संयुक्त रूप से इसी विद्यालय की तीन छात्राओं ने कब्जा जमाया है। इसमें आस्था, दिव्यांशी और प्रिया ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश के टॉप-10 मेधावियों में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें