इटावा। प्रयागराज माघ मेला में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई घटना को लेकर भाजपा सरकार पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने हमला बोला। कहा कि वर्तमान सरकार में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब शंकराचार्य जैसे प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं को भी अपनी पहचान साबित करनी पड़ रही है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव कहा कि भाजपा सरकार में हर नागरिक को अपनी पहचान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, आज वोटर को साबित करना पड़ रहा है कि वह वोटर है, नागरिकों को यह जताना पड़ रहा है कि वे नागरिक हैं और देश भक्तों को भी अपनी देशभक्ति का प्रमाण देना पड़ रहा है। इस मौके पर बदायूं सांसद आदित्य यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।