फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : जिसकी मैपिंग नहीं, उसी के हाथ थमाए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। तहसील ताखा सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की गुरुवार को बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं की एसआईआर में मैपिंग नहीं हो पाई है, उनके नोटिस संबंधित बीएलओ स्वयं उसी व्यक्ति के हाथों में देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटिस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह कार्य पूरी पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ किया जाए। डीएम ने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन करें तथा मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ना और अपात्र नामों को हटाना है, जिससे आगामी चुनावों में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर एसडीएम श्वेता मिश्रा समेत क्षेत्र के 130 बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें