फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मुझे चार साल से नहीं मिल रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डीएम साहब, मैं मोतीगंज भरथना की रहने वाली हूं। मेरा नाम दुर्गा देवी है। मेरे पास राशन कार्ड भी है, परंतु पिछले चार सालों से मुझे राशन नहीं मिल रहा है। राशन डीलर यह कह देता है कि आपका राशन कार्ड आनलाइन दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

अब बताइए मैं क्या करूं। मैंने कई बार जिला पूर्ति विभाग में शिकायत की परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि पूर्ति कार्यालय में आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं होती।
शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा शिकायतें सुनने के दौरान यह वाक्या सामने आया। डीएम मिशन शक्ति 3.0 कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं से अपने हक की बात कार्यक्रम में मोबाइल पर सीधे महिलाओं की समस्याएं सुन रहीं थी।
विज्ञापन

डीएम से पूर्ति विभाग से संबंधित दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। दूसरी शिकायत बकेवर क्षेत्र के व्यासपुर की उमा भारती ने की। उन्होंने बताया कि राशन कोटा आवंटन होने के बावजूद चार माह से चार्ज नहीं दिया जा रहा है।
वसुंधरा कालोनी की अमृता दीक्षित ने बताया कि कुछ लोग फर्जी वसीयत के माध्यम से उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इस वसीयत को निरस्त किया जाए।
ओमशांति कालोनी वाइस ख्वाजा रोड की साम्यवी यादव ने ननिहाल के लोगों द्वारा प्रापर्टी हड़पने, चकरनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम ईकरी की मांडवी त्रिपाठी ने जमीन पर अवैध कब्जा करने, इसी तहसील क्षेत्र के धर्मशाला गांव निवासी शकुंतला देवी ने जमीन का पट्टा कब्जा न मिलने के संबंध में एवं आंगबाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी ने मानदेय न मिलने के संबंध में शिकायत की।
डीएम ने गंभीरता पूर्वक शिकायतें सुनकर समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें