फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ठीक कराने के विवाद में गोली मारी

Tue, 24 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्बा लखना में मोबाइल सर्विस की दुकान किए व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


बकेवर कस्बा के मोहल्ला आजादनगर निवासी रंजीत (18) पुत्र स्व. हरीबाबू की लखना कस्बा में मोबाइल मरम्मत की दुकान है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और उसका मोबाइल की मरम्मत को लेकर दुकानदार से कुछ विवाद हो गया।

इसी विवाद के चलते उसने तमंचा सटाकर उसके गोली मार दी। गोली दुकानदार के सिर में जा घुसी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। फायर की आवाज सुनकर पड़ोस के दुकानदार मौके पर पहुंचे और रंजीत को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने इसकी सूचना बकेवर थाना पुलिस को दी।  सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इटावा जिला अस्पताल में भेजा गया है। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि दुकानदार का किसी युवक से मोबाइल सही कराने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उसे गोली मारी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें