जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष और उनके सहयोगी संगठनों ने रविवार को बाजार बंद कर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का फैसला लिया है। सब्जी बाजार अढ़तियों ने भी किसानों से रविवार को बाजार न आने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल जसवंतनगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, महामंत्री विनोद जैन, कोषाध्यक्ष श्यामकिशोर गुप्ता ने लोगों से कहा कि रविवार को घरों से न निकलें। गल्ला मंडी संगठन सत्यप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकदीर, महामंत्री पंकज पुरवार, किनारा संगठन के सुनील जैन, पवन जैन, कपड़ा कमेटी संगठन के राजीव गुप्ता बबलू, अतुल जैन, शांतनु पुरवार, सर्राफा संगठन के गोपाल वर्मा, संजीव, बंटू, अनुप वर्मा, और मोबाइल बाजार संगठन के सुनील जैन, सलमान ने भी दुकानें बंद रखने की बात कही है।