फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहेंगे सभी मंदिर, पुजारी करेंगे पूजन और आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के सभी मंदिर भी रविवार को बंद रहेंगे। पुजारी सुबह पूजा और शाम को आरती करेंगे। पुजारियों ने लोगों से घरों में ही रहकर पूजा करने की अपील की है। पुजारियों ने नवरात्र पर भी मंदिरों में भीड़ न बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन

कालीबाह मंदिर के पुजारी सचिन और विजय गिरी ने बताया कि रविवार को मंदिर बंद रहेगा। मंदिर में कोरोना वायरस से जागरुक करने के लिए पोस्टर व होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं। मंदिर के सारे आयोजन स्थगित कर दिए गए हैं। नवरात्र मेला भी नहीं लगेगा। लोग नवरात्र में भी घरों में ही पूजा कर लें, मंदिर में न आएं तो बेहतर रहेगा। प्रधान डाकघर के सामने स्थित संकट मोचक हनुमान मंदिर के महंत पं.रामनारायण दीक्षित ने बताया कि मंदिर में होने वाले अखंड रामायण का पाठ स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।
प्राचीन शिव मंदिर के महंत आचार्य पंडित भुवनेश मिश्र ने बताया कि रविवार को मंदिर भक्तों के लिए बंद रहेगा। उन्होंने भी लोगों से घरों में ही पूजा पाठ करने और रविवार को घर से न निकलने की अपील की है। पंडित भुवनेश ने भी नवरात्र पर घरों में ही पूजा पाठ करने की अपील भक्तों से की है। टिक्सी मंदिर के व्यवस्थापक श्रीशंकर तिवारी और अक्षय दुबे ने बताया कि मंदिर रविवार को भक्तों के लिए बंद रहेगा। सुबह पूजारी सुबह पूजा और शाम को आरती करेंगे। मंदिर में सैनिटाइजर भी रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें