फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकुनी के जरिये घर की महाभारत बयां कर गए शिवपाल

विज्ञापन
फोटो संख्या 21- श्रीमदभागवत कथा में भाग लेने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शकुनी और युधिष्ठिर का प्रसंग सुनाकर घर की महाभारत बयां कर गए। विधानसभा चुनाव में अपने त्याग और परिश्रम को रामायण में हनुमान के चरित्र के जरिये सुनाया। कहा कि अगर हनुमान नहीं होते तो श्रीराम जीत नहीं पाते। शिवपाल के साथ उनके समधी सिरसागंज के भाजपा नेता हरिओम यादव भी रहे।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह शनिवार को उदयपुर कलां में निचली गंग नहर के मजिस्ट्रेट दिनेश यादव के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। महाभारत और रामायण के प्रसंग सुनाकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पीड़ा व्यक्त की।
शिवपाल ने कहा कि हनुमानजी की भूमिका हमें नहीं भूलने चाहिए, क्योंकि अगर हनुमान न होते तो श्रीराम युद्ध नहीं जीत पाते। वह हनुमान ही थे जिन्होंने लक्ष्मण की जान बचाई। महाभारत के प्रसंगों का वर्णन करते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि धर्मराज युधिष्ठिर को शकुनी से जुआ नहीं खेलना चाहिए था। जुआ खेलना ही था तो दुर्योधन के साथ खेलते लेकिन जुआ शकुनी के साथ खेल लिया और सबकुछ हार गए। वह शकुनी ही थे, जिन्होंने महाभारत करा दी थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिवपाल के समधी सिरसागंज के पूर्व विधायक हरिओम यादव, उनके बेटे विजय प्रताप यादव मौजूद रहे। भी मौजूद रहे। इंजीनियर दिनेश की बेटी आकांक्षा विजय प्रताप को ब्याही है। शिवपाल ने कहा कि हमारी इच्छा थी कि हरिओम यादव चुनाव जीतें लेकिन वह हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें