फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम अफसरों को ठीक करने की जरूरत : शिवपाल बोले- बिजली विभाग के अफसरों की बदौलत जनता परेशान

Sun, 11 Jul 2021 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

जसवंतनगर नगर पालिका की बैठक में भाग लेने आए शिवपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता के इलाज के लिए ताखा तथा जसवंतनगर सीएचसी को विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट दिए हैं। यदि कोई बीमार है, परेशान है तो उसका इलाज वह खुद खड़े होकर सैफई पीजीआई में कराएंगे।
 
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा जिले में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है। सिर्फ भ्रष्ट अफसरों की बदौलत आम जनता परेशान है। बेलगाम अफसरों को ठीक करने में प्रदेश की योगी सरकार नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


रविवार को जसवंतनगर नगर पालिका की बैठक में भाग लेने आए शिवपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता के इलाज के लिए ताखा तथा जसवंतनगर सीएचसी को विधायक निधि से ऑक्सीजन प्लांट दिए हैं। यदि कोई बीमार है, परेशान है तो उसका इलाज वह खुद खड़े होकर सैफई पीजीआई में कराएंगे।

जरूरत पड़ने पर उसके इलाज का खर्चा भी वहन करेंगे। उन्होंने बोर्ड बैठक में कहा कि आप सभी सभासद पालिका को मिलजुल कर चलाएं तथा नगर के विकास पर जोर दें। वर्तमान सरकार में विकास कार्यों के बजट की समस्या आ रही है। विकास से संबंधित जो भी कार्य है उनका बजट शासन से दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें