फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल के हाथों होती देश की बागडोर, न होता देश का बंटवारा: शिवपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आजादी मिलने के बाद अगर देश की बागडोर सरदार बल्लभ भाई पटेल के हाथों में आई होती, तो देश का बंटवारा भी न होता और देश की तस्वीर भी दूसरी होती। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन

यह बात मुख्य अतिथि व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को केके कालेज में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में कही। कहा कि सरदार पटेल एक महापुरुष थे और महापुरुष कभी मरा नहीं करते, बल्कि उनके द्वारा दिए विचार और आदर्शों से वे सदैव हमारे बीच जीवित रहते हैं। गांधीजी के बाद सरदार पटेल ने ही भारत की आजादी और स्वाभिमान के लिए सर्वाधिक योगदान दिया। शिवपाल सिंह ने समारोह के संयोजक और उप्र सरदार पटेल विचार मंच के अध्यक्ष आशीष पटेल के प्रयासों की सराहना की। आशीष पटेल ने कहा कि शिवपाल ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल और कूर्मि क्षत्रिय समाज को जो गौरव और सम्मान दिया, उसके लिए सरदार पटेल विचार मंच और समाज सदैव ऋणी रहेगा।
इस दौरान शिवपाल सिंह ने रिटायर्ड आईएएस उमेश चंद्रा, कवि शिवकुमार व्यास, राम विनोद सिंह, पालिकाध्यक्ष नौशाबा खानम, सभासद सचिन वर्मा का सरदार पटेल अलंकरण से सम्मानित किया। पांच हिंदू व पांच मुस्लिम महिलाओं को साड़ी व सूट दिए गए। समारोह में पूूर्व एमएलसी रामनरेश यादव मिनी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, कूर्मि युवा महासंघ के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा व श्रीकृष्ण विशिष्ट उपस्थित रहे। इस मौके पर तरुण कुमार, अतुलेश पटेल, कमलापति वर्मा, सचिन कुमार, राजेश वर्मा, सुनील डेविड, राकेश डबोले, विमल वर्मा, हरिहर सिंह, डॉ. समित वर्मा, संजय, संजू, विनय, आलोक पटेल, दीपक वर्मा, राजीव, पिंटू, नरेंद्र वर्मा व योगेश वर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें