दिसंबर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी देखने को मिली है। जिले में बुधवार को तीन महिलाओं समेत सात कोरोना संक्रमित मिले। जबकि पांच संक्रमित ठीक भी हुए हैं।
जिले में संक्रमितों की संख्या 5718 हो गई है, जबकि कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 5533 रही। जबकि 104 कोरोना संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 81 हो गई है।
सीडीओ डॉ.राजा गणपति आर ने बताया जिले में दिसंबर में अब तक 449 संक्रमित मिल चुके हैं। बुधवार को शहर में स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर 19 व 26 वर्षीय युवक व 32 वर्षीय महिला, फ्रेंड्स कालोनी में 48 वर्षीय व्यक्ति, न्यू तुलसीनगर में 57 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम देशरम में 16 वर्षीय किशोरी व दुर्गापुरा महेवा में 58 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली।