उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का
मंडलीय सम्मेलन शुक्रवार को शहर के केके इंटर कालेज में होगा। शहर के एक
होटल में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय (ठकुराई
गुट)ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन सुबह 11 बजे से
शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार, कॉमन
स्कूल सिस्टम, अंशदाई पेंशन योजना, तदर्थ नियुक्त शिक्षकों का
विनियमितीकरण, कंप्यूटर शिक्षकों का समायोजन, सीटी ग्रेड की समस्या, संलग्न
प्राइमरी शिक्षकों की पचास प्रतिशत पदोन्नति जैसी मांगों को लेकर निर्णायक
संघर्ष की तैयारी के लिए संघ प्रदेश भर में मंडलीय सम्मेलन कर रहा है।
शुक्रवार को केके इंटर कालेज में मंडलीय सम्मेलन होगा।