पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन जिला
कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार
गोष्ठी में स्व. गांधी के योगदान को याद किया गया।
विचार गोष्ठी
में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर
माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूरज
सिंह यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतराज को मजबूत किया। लोकतंत्र को
मजबूत करने के साथ ही पंचायत को अधिकार दिए।
राजीव गांधी सूचना
क्रांति और संचार क्रांति के अग्रदूत थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव
प्रेमशंकर शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी में देश की सेवा का जज्बा था। उनकी
नहीं, उनके विचारधारा की हत्या हुई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
प्रवक्ता अतुल आक्रोश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी पर हमला उनकी विचारधारा
पर हमला था। उन्होंने 18 वर्ष का मताधिकार दिया। उनके द्वारा भारत की आवाज
दुनिया में बुलंद हुई।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष
उदयभान सिंह यादव ने भी राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व शहर
अध्यक्ष फजल यूसुफ, धर्मराज वर्मा, रामनरेश यादव, सीताराम जादौन, संजय
दोहरे, मलिखान सिंह यादव, प्रेमकिशोर द्विवेदी, आशुतोष दीक्षित, सरवर अली,
अंबुज त्रिपाठी, राजकुमार, श्याम सिंह बघेल, प्रदीप कुमार द्विवेदी ने
संबोधित किया।