फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंडों में गौशालाओं के लिए जमीन की तलाश

विज्ञापन
फोटो संख्या 20 समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम जेबी सिंह - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में गोशाला निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि का चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि कोई भी गोवंश सड़कों पर न दिखाई दे। घुमंतू गोवंश को गोशाला में पहुंचाया जाए और जिन गोशालाओं में जलभराव है वहां मिट्टी डालकर जमीन को ऊंचा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को विकास भवन के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित बैठक में डीएम ने समीक्षा में पाया कि परौली रामायन गोशाला में लगभग 1400 गोवंश हैं। इससे अधिक मात्रा में गोबर होता है।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने गोशाला से निकलने वाले गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाकर विक्रय की जाए। इससे गोशाला की आमदनी भी बढ़ेगी। बताया गया कि कांधनी गोशाला बनकर पूरी तरह तैयार है, किंतु उसकी बाउंड्रीवाल का कार्य शेष है।
इस पर डीएम ने जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में गोशाला में रखे गए पशुओं की चेकिंग कर मिलान अवश्य करा लें।
बैठक में सीडीओ राजा गणपति आर, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, एसडीएम चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा, एसडीएम सैफई हेम सिंह, एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु, पीडी डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम बृज मोहन अम्बेड सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें