फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव की समस्या का समाधान होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी भरथना इंद्रजीत सिंह ने महेवा बस्ती, महेवा व मुकुटपुर गांव के बॉर्डर तक घूमकर जलनिकास की व्यवस्था के स्थायी समाधान को खोजने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विदित हो कि महेवा-बहेड़ा मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। एसडीएम ने तहसीलदार भरथना गजराज सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिश्चंद्र तिवारी, नायब तहसीलदार विशाल यादव,
खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत, प्रधान प्रतिनिधि अन्नू पाल ,जे ई रंजन पोरवाल, लेखपाल सुधीर चौबे के साथ बहेड़ा मार्ग पर जाकर स्थिति को देखा।
विज्ञापन

बस्ती महेवा के बाहर सिपहिया तालाब को भी देखा। ओवरफ्लो होने की स्थिति में नाली की खुदाई के लिए देखा। उन्होंने चौराहे से लेकर गुरुकुल स्कूल के आगे बंबा में गिराने के बिंदु को भी देखा।
इस अवसर पर ग्रामीणों से भी समस्या के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भौतिक स्थिति का अवलोकन कर लिया गया है। इस समस्या का शीघ्र ही हल निकाला जाएगा। जलनिकास की संभावित मार्ग तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें