फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रक की चेसिस में फंसकर 500 मीटर तक घिसटती रही स्कूटी, दो घायल

Sun, 04 Oct 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 43:: हाईवे से ट्रक की चेसिस हटाता सिपाही। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जसवंतनगर। मॉडल तहसील के पास शनिवार रात करीब नौ बजे हाईवे पर ट्रक की चेसिस और स्कूटी की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूटी चेसिस में फंस गई और चालक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


ट्रक का चेसिस आगरा से इटावा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मॉडल तहसील के सामने हाईवे पर स्कूटी सवार रचित और उसका दोस्त मोहित उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक चेसिस को छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उनका उपचार किया। घायलों की पहचान रचित निवासी शंकर गार्डन बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा और उसके दोस्त मोहित के रूप में हुई है। रचित वर्तमान में नगर के रेलमंडी क्षेत्र के पास डाक विभाग के परिसर में रह रहा है। शनिवार रात दोनों दोस्त स्कूटी से खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में शामिल ट्रक चेसिस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें