शहर के महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला ग्रामीण खेलकूद में
प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। पहले दिन 800 मीटर दौड़ में संजीव कुमार ने बाजी मारी, जबकि 100 मीटर दौड़ में राजमाला प्रथम रही।
मंगलवार को जिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का एडीएम ईश्वरचंद ने 800 मीटर दौड़ से पहले प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 800 मी0 दौड़ में संजीव कुमार प्रथम, अजय बाबू द्वितीय और नीरज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि गोलाफेंक में ब्रजेश कुमार प्रथम, दलवीर सिंह द्वितीय, पुष्पेन्द्र यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में 100 मी0 दौड़ में राजमाला प्रथम, अर्चना राजावत द्वितीय, सुनीता तृतीय रहीं। 400 मी0 दौड़ में कमलेश प्रथम, नेहा द्वितीय और संगीता तृतीय रही।
इससे पूर्व अपने संबोधन में एडीएम ने कहा जिले मेें खेल सुविधाओं की कमी नहीं है, प्रतिभाओं की कमी है। खिलाड़ियों को हार से मायूस नहीं होना चाहिए बल्कि और अधिक प्रयास करना चाहिए। पूर्व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आरपी यादव ने एडीएम का माल्यार्पण के बाद प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरिश्चंद्र तिवारी, जिला क्त्रस्ीड़ाधिकारी श्री योगेन्द्र पाल सिंह, कार्यक्त्रस्म संयोजक लालजी प्रसाद दुबे, राजकुमार, सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रभामिश्रा, गोविन्द राम, राजीव त्रिपाठी, हेमन्त कुमार तथा ब्लाक क्त्रस्ीड़ाश्री भूमित्र कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे।