फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि संशोधन कैंप 11 से लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के डाटा में त्रुटियों के संशोधन के लिए ब्लाक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिनको सम्मान निधि का अभी तक लाभ नहीं मिला है। अथवा जिन्हें एक या दो किस्त मिल चुकी है और उनका डाटा त्रुटिपूर्ण फीड होने के कारण योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है। उनके लिये जनपद के प्रत्येक विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर तीन दिवसीय कैंप का आयोजन 11 से 13 अक्तूबर तक किया जा रहा है।
किसान अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं खतौनी को विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर ले जाकर अपना नाम, आधार कार्ड नंबर एवं खाता का सुधार करा लें। जिससे मिलने वाली आगामी किस्त आपको मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें