इटावा। हिंदू सेवा समिति ने रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन देकर सलमान खुर्शीद पर मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति साधु संतों से जानी जाती थी लेकिन हमारी इतनी पुरानी सनातन संस्कृति की आतंकवादी संगठन से तुलना तक कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हमारी संस्कृति का उपहास उड़ाया है। कहा कि इससे हमारी भावनाएं आहत हुईं हैं।
इस दौरान डा. नवनीत बिसारिया, अमित शर्मा, कौशल राजपूत, विश्शू भदौरिया, अजय बाल्मीकि, सुमित राजपूत, टिंची, रामलखन राठौर, हीरालाल वर्मा,रामलखन शर्मा,जितेंद्र पटेल ,रोहित वर्मा,यश वर्मा,विजय अवस्थी,आशीष जैन आदि शामिल रहे।