इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में ईस्ट जोन सीबीएसई बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी वैभव कृष्ण ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके साथ किया। इससे पूर्व चेयरमैन विवेक यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर एवं प्रधानाचार्य भावना सिंह ने बुके देकर स्वागत किया।
ईस्ट जोन सीबीएसई बालक/बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में इटावा के संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने रियान इंटरनेशनल स्कूल सीतापुर को 2-1 से, सेंट जोसफ स्कूल सोनभद्र ने माउंट लिट्रा जी स्कूल, इलाहाबाद को 2-0 से, सनबीम स्कूल लहरतारा वाराणसी ने फ्लोरिश इंटरनेशनल स्कूल कानपुर को 2-0, सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल वाराणसी को 2-0, गार्गी राज रॉयल एकेडमी लखनऊ ने जिंगल बेल एकेडमी फिरोजाबाद 2-0, लखनऊ पब्लिक स्कूल लखनऊ ने खेल गांव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद को 2-0, राजा इंटरनेशनल स्कूल पटना ने माउंट लिट्रा जी स्कूल, फर्रुखाबाद को 2-0 से पराजित किया। इसी क्रम में बालिका वर्ग क्वार्टर फाइनल मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद ने संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2-0, सनबीम स्कूल लहरतारा वाराणसी ने सेंट जोसफ स्कूल सोनभद्र को 2-0, सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी ने गार्गी राज रॉयल एकेडमी लखनऊ को 2-0 से मैच हराया। जबकि बालिका वर्ग क्वार्टर फाइनल मैच ने लखनऊ पब्लिक स्कूल लखनऊ ने सुदिति ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी को 2-0, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल इलाहाबाद ने सैंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर को 2-0, सैंट पॉल स्कूल मथुरा ने सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल वाराणसी को 2-0, सैंट मैरी इण्टर कॉलेज ने लखनऊ पब्लिक स्कूल लखनऊ को 2-1 से हराकर मैच जीता। वहीं बालिका वर्ग में राजघाट बीसेंट स्कूल वाराणसी ने सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी को 2-0, सेंट जोसफ स्कूल सोनभद्र ने ज्ञान भारती स्कूल दरभंगा को 2-0 तथा बालिका वर्ग क्वार्टर फाइनल मैच में सनबीम स्कूल सन सिटी (स्कूल/हॉस्टल) वाराणसी ने एसएस मैमोरियल स्कूल सैफई को 2-0 से मैच हराकर मैच जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में अगले चरण में ईस्ट जोन सीबीएसई बालक/बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में माउंट लिट्रा जी स्कूल फर्रुखाबाद ने सनबीम स्कूल गाजीपुर को 2-0, लखनऊ पब्लिक स्कूल रायबरेली रोड लखनऊ ने सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल बरेली को 2-0, लखनऊ पब्लिक स्कूल सीएनबी रोड लखनऊ ने दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद को 2-0, संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने लखनऊ पब्लिक स्कूल वृन्दावन लखनऊ को 2-1, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल गोरखपुर ने डा. अमृतलाल इशरत मैमोरियल सनबीम स्कूल वाराणसी को 2-1, सैंट नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर ने आदर्श विद्या मंदिर उन्नाव को 2-1, कॉन्वेंट हाई स्कूल रेनूकूट सोनभद्र ने जिंगल बेल एकेडमी फैजाबाद निर्मला को 2-0, सेकर्ड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल सोनभद्र ने सनबीम स्कूल वरुणा वाराणसी को 2-1, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल इलाहाबाद ने कैराली स्कूल रांची को 2-0, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल जौनपुर ने सनबीम इंग्लिश स्कूल वाराणसी को 2-0, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ ने रियान इंटरनेशनल स्कूल सीतापुर रोड बरेली को 2-1, इलाहाबाद पब्लिक स्कूल इलाहाबाद ने डा. अमृतलाल इशरत मैमोरियल सनबीम स्कूल वाराणसी को 2-1, सनबीम स्कूल सन सिटी (स्कूल/हॉस्टल) वाराणसी ने नारायण कॉलेज साइंस एंड आर्ट्स को 2-0, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद ने लिटिल एंजिल्स स्कूल पीलीभीत को 2-0, सैंट जोसेफ स्कूल सोनभद्र ने दिल्ली पब्लिक स्कूल बरेली को 2-0, आदर्श विद्या मंदिर उन्नाव ने रेडिंएट इंटरनेशनल स्कूल पटना को 2-0 से हराकर मैच जीते। संचालन नेहा पालीवाल ने किया। इससे पूर्व डीपीएस के चेयरमैन विवेक यादव ने मुख्य अतिथि वैभव कृष्ण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में प्रधानाचार्या भावना सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिताओं में इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका
दिलीप सान्याल, चीफ रैफ्री, किशन गोपाल, देवेन्द्र कौशल, रवी दीक्षित, दिग्विजय नाथ, अजीत सिंह, अनुराग पात्रा, मनीष सिंघल, संजय श्रीवास्तव, मयंक कुमार, अभिषेक कुमार, आशीष सिंह गौर, अनिल सिंह, आदि ने निभाई। इस अवसर पर सर्व जिला क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी, प्रधानाचार्य डा. आनन्द, उप क्रीड़ाधिकारी आरके सोनकर, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका फुरकान अहमद, राजकुमार वर्मा, परविंदर सिंह गोल्डी, संजीव यादव, रेहान अजीज अंसारी, प्रभाकर सिंह, अमित यादव, एपी यादव, हरीशंकर लाला आदि बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे।