फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में डाला ताला, सांसद-विधायक को घेरा

Fri, 08 Sep 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बंद कर्मचारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इटावा। कृषि विज्ञान केंद्र में  शुक्रवार को चल रहे संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया मंथन कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। चार दिन से आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा सांसद अशोक दोहरे और भरथना विधायक का घेराव किया। यह चेतावनी तक दे डाली की यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उन्हें वोट भी मांगने नहीं देंगे। इसके बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में ताला डाल दिया।
विज्ञापन


     शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय परिसर में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान जब उन्हें यह पता चला कि  कृषि विज्ञान कें द्र में चल रहे कार्यक्रम में सांसद अशोक दोहरे और भरथना विधायक सावित्री कठेरिया मौजूद हैं। इस पर सभी ने पहले तो बीएसए कार्यालय में ताला डाला और फिर पैदल सांसद-विधायक से सामने पहुंच गए। अचानक इतनी ज्यादा संख्या में शिक्षामित्रों को देख आयोजक सकते में आ गए।

उधर, शिक्षामित्रों के सांसद और विधायक से मिलने जाने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया और महिला पुलिस कर्मी और एलआईयू इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे।  आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने माइक थामते हुए सांसद और विधायक के सामने अपनी बात रखने लगे। इसी दौरान  महिला शिक्षामित्र में महेवा ब्लॉक की मनोरमा, बसरेहर की सुषमा, भरथना की शारदा और ताखा  की नीलम बेहोश हो गईं। जबकि महेवा की ऊषा सांसद के सामने बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


सांसद अशोक दोहरे ने शिक्षा मित्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह शिक्षामित्रों की पीड़ा समझते हैं। कहा कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट का है और उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। कहा कि यूपी सरकार कोई न कोई हल जरूर निकालेगी। साथ ही कहा कि उन्होंने संसद में भी यह मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि सरकार ने तात्कालिक दस हजार रुपे मानदेय देने की घोषणा की है। शिक्षामित्र संकट की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखें।

भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने भी शिक्षामित्रों से कहा कि वह उनकी पीड़ा को समझती हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए समाधान का रास्ता निकाला जाएगा। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने सांसद अशोक दोहरे को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्या से प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को जल्द अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें