फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आयुर्विज्ञान विवि सैफई और जामिया मिल्लिया इस्लामिया मिलकर करेंगे शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई और जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली के फिजियोथेरेपी विभागों के बीच शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) हुआ है। इसके तहत दोनों संस्थान फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त शोध, नवाचार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन


यह एमओयू यूपीयूएमएस की फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग तथा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज के बीच हुआ। समझौते के तहत नवीनतम वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति का आदान-प्रदान किया जाएगा तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों को आधुनिक उपचार पद्धतियों से परिचित कराया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि ऐसे सहयोग से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुसंधान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य होंगे।
उन्होंने बताया कि दोनों संस्थान संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं संचालित करेंगे, शोध प्रकाशनों को प्रोत्साहित करेंगे और नवाचार आधारित कार्यक्रम आयोजित करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यशालाएं, शैक्षणिक आदान-प्रदान और क्षमता संवर्धन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। एमओयू हस्ताक्षर समारोह में वित्त नियंत्रक जगरोपण राम, कुलसचिव दीपक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) जे.पी. मथुरिया, फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर पोथुरी व जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंसेज के प्रो. (डॉ.) सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें