फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई मेडिकन कौलेज का डॉक्टर मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो सप्ताह की बाद गुुरुवार को फिर जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला। चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में 40 वर्षीय डॉक्टर की आरटीपीसीआर से जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला कारागार में भी शिविर लगाकर बंदियों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया जिले में अभी तक 13 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें एक संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है और 11 स्वस्थ हो चुके हैं। डॉ. संजय ने लोगों से मास्क लगाने और भीड़ से बचने की सलाह दी है। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि डॉ. अवनीश यादव लेब टेक्नीशियन लोकेश यादव व मनोज कुमार ने दो हजार तीस बंदियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जेल अधीक्षक ने बताया कि समय-समय पर जेल में बंदियों की कोविड की जांच कराई जाती है। जेलर राम कुबेर सिंह, उप जेलर प्रणय सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें