लवेदी। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर भी ठंड का प्रभाव देखने को मिला। पूरे चार घंटे के निर्धारित समय में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना प्रभारी सहित अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे।
थाना प्रभारी जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाधान दिवस में एक भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला आया। इस दौरान उप निरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह और न्यायालय से आए अधिकार मित्र राजीव मिश्रा भी समाधान दिवस पर उपस्थित रहे। ऐसे आयोजनों में आमतौर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं लेकिन इस बार समाधान दिवस में सन्नाटा छाया रहा। माना जा रहा है कि कड़ाके की ठंड की वजह से शिकायतकर्ता समाधान दिवस तक नहीं पहुंचे।