फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें 1.16 करोड़ से होंगी गड्ढा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले की बदहाल ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड की ओर से जसवंतनगर और सैफई क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के लिए चार कार्यों की योजना बनाई गई है। इन पर कुल 1.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत ग्रामीण मार्गों पर बने गड्ढों को भरने के साथ ही पैच मरम्मत का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड के एक्सईएन राकेश भूषण ने बताया कि विधानसभा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों की मरम्मत के लिए चार अलग-अलग कार्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें जसवंतनगर ब्लॉक के ग्रामीण मार्गों पर गड्ढों और पैच मरम्मत के लिए दो पैकेज बनाए गए हैं। प्रत्येक पैकेज पर 32-32 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, सैफई ब्लॉक के ग्रामीण मार्गों की मरम्मत पर भी 32 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। इसके अलावा राजस्व ग्राम और अन्य जिला मार्गों पर गड्ढों को भरने एवं पैच मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह चारों कार्यों की कुल लागत 1.16 करोड़ रुपये है। विभाग ने सभी कार्यों को चार महीने में पूरा कराने की समयसीमा तय की है। इसमें बरसात का मौसम भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें