फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हत्या के मामले में जेल में बंद बंदी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद बुजुर्ग बंदी की बुधवार शाम आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। बंदी लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। जिला जेल अधीक्षक कुलदीप भदौरिया ने बताया कि औरैया के कोतवाली क्षेत्र के खडौली निवासी प्रेम नारायण (75) को 19 जुलाई को न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार में दाखिल कराया गया था। वह वर्ष 2025 के हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। जेल में दाखिले के समय स्वास्थ्य जांच में उसके दोनों पैरों में सूजन पाई गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से उसे कई बार जिला अस्पताल, सैफई और एसजीपीजीआई लखनऊ में उपचार के लिए भेजा गया। जांच में वह टी-2 डीएम विद एचटीएम और क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित पाया गया था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उसे आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शाम 6:14 बजे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें