फोटो संख्या 14 संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं
- फोटो : ETAWHA
ऊसराहार। ताखा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं में रुचि और दीक्षा सबसे तेज दौड़ी। मिशन शक्ति के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नीरजा चौरसिया, सवाना अंसारी और अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
50 मीटर दौड़ में काजल यूपीएस संतोषपुर पचार प्रथम, स्वेता यूपीएस बनी केशोपुर द्वितीय, रविश यूपीएस टकपुरा तृतीय, 100 मीटर दौड़ में रुचि यूपीएस बनी केशोपुर प्रथम, काजल यूपीएस संतोषपुर द्वितीय, कौशकी यूपीएस आढ़रपुर तृतीय, 200 मीटर दौड़ में दीक्षा यूपीएस केशोपुर प्रथम, ईशु यूपीएस संतोषपुर द्वितीय, सलीका यूपीएस टकपुरा तृतीय 400 मीटर दौड़ में रुचि यूपीएस केशोपुर प्रथम, खुशी यूपीएस टकपुरा द्वितीय, काजल यूपीएस संतोषपुर तृतीय तथा लंबी कूद में रुचि यूपीएस बनी केशोपुर प्रथम, ईशू यूपीएस संतोषपुर द्वितीय, दीक्षा यूपीएस केशोपुर, तृतीय स्थान पर रहीं। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने बताया कि दौड़ और लंबीकूद में छात्राओं को प्रतिभाग करना है। यहां से विजयी प्रतिभागी जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। आशुतोष, प्रभात, सचिन प्रताप, देवेश ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
इस मौके पर नीरज चौरसिया सवाना, ब्रजेश यादव, योगेंद्र, मुकेश, ललित, विवेक, चंद्रप्रकाश संजय आदि शिक्षक मौजूद रहे।