फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 234 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हुई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में रिक्त 234 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन 125 शिक्षकों को काउंसलिंग में बुलाया गया था जिसमें से 112 ने अपने कागजात जमा कराए। शेष सभी अभ्यर्थियों को तीन दिसंबर को बुलाया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले हुई काउंसलिंग में जनपद को 345 शिक्षक मिले हैं। जिन्हें जिले के विभिन्न विद्यालयों में तैनाती दी जा चुकी है। नई भर्ती के बाद अब परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी। बीईओ राजेश चौधरी ने बताया कि डायट परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी की मौजूदगी में काउंसलिंग शुरू हुई। कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। अभ्यर्थियों को दूर दूर रखने के लिए गोले भी बनाए गए। 112 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग गुरुवार को होगी। काउंसलिंग में सभी मूल प्रपत्र देखे गए हैं। कागजों को जमा करने के लिए डायट परिसर में पांच काउंटर बनाए गए हैं। इन पर 25-25 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग होने के बाद इन्हें नियुक्ति पत्र यहीं से प्रदान कर दिए जाएंगे। इनकी पोस्टिंग शासन से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें