फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: पहले चरण के लिए आए 243 आवेदन, आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। लॉटरी सिस्टम के आधार पर बच्चे को निजी विद्यालय में प्रवेश दिया जाना है। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

25 फीसदी सीटों पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्री-कक्षाओं व पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन 243 आवेदन किए जा चुके हैं। पहले चरण में 18 फरवरी तक आवेदन भरे जाएंगे। 19 से 25 फरवरी तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। 26 फरवरी को आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित बच्चों को छह मार्च को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। दूसरे चरण का आवेदन एक मार्च से 30 मार्च तक होंगे, एक से सात अप्रैल तक आवेदनों का सत्यापन, आठ अप्रैल को लॉटरी और 17 अप्रैल तक चयनित छात्रों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
तीसरे चरण के आवेदन 15 अप्रैल से आठ मई तक होंगे। नौ से 15 मई तक फार्मों का सत्यापन होगा। 16 मई को लॉटरी निकाली जाएगी, 23 मई तक चयनित बच्चों को प्रवेश मिलेगा। चौथे चरण के लिए एक जून से 20 जून तक आवेदन होंगे। 21 से 27 जून तक आवेदनों का सत्यापन होगा। 28 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। सात जुलाई तक चयनित छात्रों को प्रवेश मिलेगा। जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि 20 जून तक चार चरणों में आवेदन होंगे। पहले चरण में शनिवार तक 243 आवेदन आए है। आज भी आवेदन किए जा सकते है। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन होने के बाद लॉटरी से बच्चों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें